Short Information: Sudha Milk Store Tender 2026 बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (COMFED) ने राज्य के नालंदा, नवादा और शेखपुरा जिलों में कुल 15 प्री-फैब्रिकेटेड ‘सुधा हॉल-डे मिल्क पार्लर’ के आवंटन के लिए ओपन टेंडर आमंत्रित किया है। बिहार सरकार के ‘सात निश्चय पार्ट-2’ कार्यक्रम के तहत जारी इस निविदा का मुख्य उद्देश्य राज्य के निवासियों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना और सुधा के दुग्ध उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देना है।
बिहार राज्य के स्थायी निवासी, जो निविदा में दी गई सभी शर्तों को पूरा करते हैं, इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (www.sudha.coop) से निविदा प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं या नालंदा डेयरी, बिहारशरीफ की लेखा शाखा से निर्धारित शुल्क का भुगतान करके इसे प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 07 नवंबर 2026, शाम 5:00 बजे तक है।
Bihar State Milk Co-operative Federation Limited (COMFED)Sudha Milk Store Tender 2026 |
Sudha Milk Store Tender 2026 Overview
| Particular | Details |
| Organisation Name | Bihar State Milk Co-operative Federation Limited (COMFED) |
| Related Unit | Nalanda Dairy, Biharsharif |
| Tender Reference | COMFED: N.D.: Marketing: 2527 |
| Notice Date | 26 September 2026 |
| Programme | Saat Nischay Part-2 |
| Opportunity | Allotment of Sudha Whole-Day Milk Parlours |
| Total Locations | 15 |
| Districts | Nalanda, Nawada and Sheikhpura |
| Eligibility | Permanent resident of Bihar and fulfilment of prescribed conditions |
| Application Mode | Tender/Offline submission |
| Tender Form Fee | ₹1,000 |
| EMD | ₹10,000 |
| Minimum Monthly Rent | ₹750 |
| Form Availability | 28 September to 27 October 2026 |
| Last Date to Submit Tender | 7 November 2026, up to 5:00 PM |
| Official Website |
महत्वपूर्ण तिथियाँ : Sudha Milk Store Tender 2026
COMFED द्वारा जारी विज्ञापन (संदर्भ संख्या: कॉम्फेड: एन०डी०: विपणन: 2527) की तिथि 26 सितंबर 2026 है। आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:
- निविदा प्रपत्र डाउनलोड/खरीदने की शुरुआत: 28 सितंबर 2026
- फॉर्म डाउनलोड या खरीदने की अंतिम तिथि: 27 अक्टूबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
- भरा हुआ फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि: 07 नवंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
आवेदन शुल्क और जमा राशि : Sudha Milk Store Tender 2026
सभी 15 स्थानों के लिए शुल्क की संरचना समान रखी गई है। इच्छुक आवेदकों को निम्नलिखित राशि जमा करनी होगी:
| विवरण | राशि |
| निविदा प्रपत्र शुल्क | ₹1,000/- (अप्रतिदेय) |
| अग्रधन राशि (EMD) | ₹10,000/- |
| न्यूनतम मासिक किराया | ₹750/- प्रति माह |
सुधा मिल्क पार्लर के 15 स्थानों की सूची
आवंटन के लिए चिह्नित किए गए 15 प्रमुख स्थलों को तीन जिलों में विभाजित किया गया है:
नालंदा जिला (कुल 8 स्थल)
- राजकीय दंत महाविद्यालय, पैठना
- प्रखंड कार्यालय परिसर, चंडी
- अनुमंडलीय अस्पताल परिसर, राजगीर
- रेफरल अस्पताल परिसर, चंडी
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, नूरसराय
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, रहुई
- पांडू पोखर परिसर, राजगीर
- रेफरल अस्पताल परिसर, कल्याण बीघा
नवादा जिला (कुल 4 स्थल)
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, कौआकोल
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, अकबरपुर
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, पकरीबरमा
- प्रखंड कार्यालय परिसर, रजौली
शेखपुरा जिला (कुल 3 स्थल)
- प्रखंड कार्यालय परिसर, अरियरी
- पशु चिकित्सालय, शेखपुरा
- ग्राम पंचायत परिसर, सर्वा

आवेदन कैसे करें : Sudha Milk Store Tender 2026
इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित तरीकों से निविदा प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं:
- ऑनलाइन: कॉम्फेड की आधिकारिक वेबसाइट www.sudha.coop से नियमों और शर्तों के साथ फॉर्म डाउनलोड करें।

- ऑफलाइन: नालंदा डेयरी, बिहारशरीफ की लेखा शाखा से फॉर्म शुल्क का नकद भुगतान करके फॉर्म प्राप्त करें।
अन्य महत्वपूर्ण शर्तें
निविदा से जुड़े सभी नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। सक्षम प्राधिकारी (मुख्य कार्यपालक) के पास यह पूर्ण अधिकार सुरक्षित है कि वे बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी निविदाओं को निरस्त (रद्द) कर सकते हैं।
| Join Our WhatsApp Channel | Follow Now |
| Join Our Telegram Channel | Follow Now |
| Join Our Facebook Page | Follow Now |
Important Link Sudha Milk Store Tender 2026
| Join WhatsApp Channel | Click Here |
| Download Official Notice | Download Now |
| Official Website | Visit Now |
FAQs for Sudha Milk Store Tender 2026
प्रश्न 1: सुधा मिल्क पार्लर टेंडर 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: भरा हुआ आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 07 नवंबर 2026, शाम 5:00 बजे तक है।
प्रश्न 2: आवेदन कैसे करें?
उत्तर: आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। आप आधिकारिक वेबसाइट (www.sudha.coop) से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं या नालंदा डेयरी, बिहारशरीफ की लेखा शाखा से निर्धारित शुल्क का भुगतान करके प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न 3: पात्रता क्या है?
उत्तर: आवेदक को बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए और निविदा में दी गई सभी नियमों व शर्तों को पूरा करना चाहिए।
प्रश्न 4: शुल्क और जमा राशि कितनी है?
उत्तर:
निविदा प्रपत्र शुल्क: ₹1,000/- (अप्रतिदेय)
अग्रधन राशि (EMD): ₹10,000/-
न्यूनतम मासिक किराया: ₹750/-
प्रश्न 4: शुल्क और जमा राशि कितनी है?
उत्तर:
निविदा प्रपत्र शुल्क: ₹1,000/- (अप्रतिदेय)
अग्रधन राशि (EMD): ₹10,000/-
न्यूनतम मासिक किराया: ₹750/-
Q5: Where are the 15 Sudha Milk Parlors being allocated?
उत्तर: कुल 15 स्थानों पर पार्लर आवंटित किए जा रहे हैं:
नालंदा: 8 स्थल
नवादा: 4 स्थल
शेखपुरा: 3 स्थल
प्रश्न 6: क्या अधिकारी टेंडर प्रक्रिया रद्द कर सकते हैं?
उत्तर: हाँ, सक्षम प्राधिकारी (मुख्य कार्यपालक) के पास बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी निविदाओं को रद्द करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित है।

