Short Information: Bihar Abhiyan Basera 2026 बिहार सरकार राज्य के भूमिहीन परिवारों के लिए एक बड़ी खुसखबरी । राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से चलाई जा रही ‘अभियान बसेरा’ योजना के तहत 22 सितंबर 2026 से राज्य के सभी पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बिहार का कोई भी पात्र भूमिहीन परिवार आवासीय भूमि के अधिकार से वंचित न रहे।
यह योजना मुख्य रूप से अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (OBC) और अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के भूमिहीन परिवारों के लिए है। अब तक इस अभियान के तहत राज्य के 92 हजार से अधिक परिवारों को जमीन का मालिकाना हक दिया जा चुका है।
पात्र लाभार्थियों को अब आवेदन करने के लिए कही जाने की आवश्यकता नहीं है। वे अपने नजदीकी अंचल कार्यालय, पंचायत स्तर पर लगने वाले विशेष शिविरों या फिर बिहार भूमि पोर्टल (https://abhiyanbasera.bihar.gov.in/) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डाइरैक्ट अप्लाई लिंक नीचे है |
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकारBihar Abhiyan Basera 2026 |
Bihar Abhiyan Basera 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | अभियान बसेरा (Abhiyan Basera) |
| विभाग | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार |
| लाभार्थी | SC, ST, OBC और EBC वर्ग के भूमिहीन परिवार |
| भूमि आवंटन | न्यूनतम 3 से अधिकतम 5 डिसमिल |
| शिविर शुरू होने की तारीख | 22 सितंबर 2026 |
| आवेदन शुल्क | निशुल्क (कोई फीस नहीं) |
| आधिकारिक वेबसाइट | biharbhumi.bihar.gov.in |
कौन कर सकता है आवेदन: Bihar Abhiyan Basera 2026?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी:
- आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक का परिवार वासभूमिहीन (रहने के लिए अपनी जमीन नहीं) होना चाहिए।
- आवेदक SC, ST, OBC या EBC वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
- परिवार को पहले किसी भी सरकारी योजना के तहत वासभूमि नहीं मिली हो।
- परिवार ग्रामीण क्षेत्र में रहता हो और उसे गृह निर्माण हेतु भूमि की आवश्यकता हो।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज : Bihar Abhiyan Basera 2026
आवेदन करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें:
- परिवार के सभी सदस्यों का विवरण और मोबाइल नंबर।
- आवेदक, पति/पत्नी तथा वयस्क पारिवारिक सदस्यों के आधार की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां।
- जाति प्रमाण-पत्र की प्रति।
- राशन कार्ड / मतदाता पहचान-पत्र / निवास प्रमाण-पत्र (में से उपलब्ध दस्तावेज)।
- परिवार का वर्तमान सामूहिक फोटो।
- निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र (Affidavit) कि परिवार के पास वासयोग्य भूमि नहीं है।
- यदि सरकारी भूमि पर बसे हैं, तो मौजा, खाता, खेसरा तथा उपलब्ध पुराने निवास-साक्ष्य।
आवेदन कैसे करें: Bihar Abhiyan Basera 2026
लाभार्थी तीन अलग-अलग तरीकों से अभियान बसेरा के लिए आवेदन कर सकते हैं:
1. ऑनलाइन पोर्टल से:
- सबसे पहले बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट https://abhiyanbasera.bihar.gov.in/ पर जाएं।

- होम पेज पर “अभियान बसेरा हेतु आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करें।

- लॉगिन पेज पर अपना वही मोबाइल नंबर दर्ज करें जो बिहार भूमि पर पंजीकृत है।
- सभी आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद प्राप्त रसीद या आवेदन संख्या को सुरक्षित रख लें।
2. अंचल कार्यालय में:
- आप अपने संबंधित अंचल कार्यालय में जाकर भी आवेदन जमा कर सकते हैं।
- सभी अंचलाधिकारियों को आवेदन प्राप्त करना और आवेदक को प्राप्ति रसीद देना अनिवार्य किया गया है।
3. पंचायत शिविर में:
- पंचायत सरकार भवन में चार दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
- इन शिविरों में भी इच्छुक लाभार्थी वासभूमि के लिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण निर्देश
- पटना आने की जरूरत नहीं: आवेदन के लिए राज्य मुख्यालय पटना जाने की कोई आवश्यकता नहीं है, प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर ही पूरी होगी।
- दलालों से बचें: यदि कोई व्यक्ति या संस्था आपको भ्रमित करके पटना बुलाने की कोशिश करती है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- शिकायत और सुझाव: किसी भी समस्या या सुझाव के लिए आप जन शिकायत पोर्टल biharbhumi.bihar.gov.in का उपयोग कर सकते हैं।
| Join Our WhatsApp Channel | Follow Now |
| Join Our Telegram Channel | Follow Now |
| Join Our Facebook Page | Follow Now |
Important Link Bihar Abhiyan Basera 2026
| Potral Link | Click Here |
| Login Link | Click Here |
| Notification Link | Download Now |
| Shapath Patra Download Link | Download Now |
| Official Website | Click Here |
FAQs for Bihar Abhiyan Basera 2026
Q1. अभियान बसेरा योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
बिहार के वे भूमिहीन परिवार जो SC, ST, OBC या EBC वर्ग से संबंधित हैं और जिनके पास रहने के लिए अपनी जमीन नहीं है।
Q2. आवेदन कैसे और कहाँ करें?
आप तीन तरीकों से आवेदन कर सकते हैं:
ऑनलाइन: biharbhumi.bihar.gov.in
अपने नजदीकी अंचल कार्यालय में।
पंचायत स्तर पर लगने वाले विशेष शिविरों में।
Q3. क्या आवेदन के लिए पटना जाना जरूरी है?
नहीं, इसके लिए पटना जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। पूरी प्रक्रिया आपके स्थानीय स्तर (अंचल या पंचायत) पर ही होगी।
Q4. क्या आवेदन करने के लिए कोई शुल्क देना होगा?
नहीं, यह पूरी प्रक्रिया बिल्कुल निशुल्क है। किसी भी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
Q5. योजना के तहत कितनी जमीन दी जाएगी?
पात्र लाभार्थियों को आवास के लिए न्यूनतम 3 डिसमिल से अधिकतम 5 डिसमिल तक सरकारी भूमि आवंटित की जाएगी।
Q6. विशेष शिविर कब से शुरू होंगे?
राज्य के सभी पंचायतों में विशेष शिविर 22 सितंबर 2026 से शुरू किए जाएंगे।


2 thoughts on “Bihar Abhiyan Basera 2026: भूमिहीन परिवारों को मिलेगी मुफ्त जमीन, 22 सितंबर से पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर जाने पूरी जानकारी |”