Short Information: Bihar Beej Distributor Recruitment 2026 बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड (BRBN) ने राज्यभर में जिला स्तरीय पर बीज एवं उपादान वितरण (डिस्ट्रीब्यूटर) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। यह उन लाइसेंस प्राप्त कृषि-इनपुट व्यवसायों के लिए बड़ा अवसर है, जो राज्य सरकार के साथ मिलकर गुणवत्तायुक्त बीज और कृषि उपादानों का वितरण करना चाहते हैं।
भर्ती जिला-वार निकाली गई है और इच्छुक आवेदकों को निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 है। आवेदन केवल आधिकारिक BRBN पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए गाएंगे हैं।
जो उम्मीदवार निर्धारित पात्रता — जैसे पूर्व व्यवसायिक अनुभव, GST पंजीकरण, कृषि-इनपुट लाइसेंस और पर्याप्त गोदाम क्षमता — पूरी करते हैं, उन्हें आवेदन से पहले पूरी आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़नी चाहिए, ताकि आवेदन में कोई त्रुटि न हो। डाइरैक्ट अप्लाई ऑनलाइन लिंक नीचे है
Bihar Rajya Beej Nigam Limited (BRBN)Bihar Beej Distributor Recruitment 2026 |
Bihar Beej Distributor Recruitment 2026 Overview
| Recruitment Agency | Bihar Rajya Beej Nigam Limited (BRBN) |
| Opportunity | District Level Seed & Input Distributor |
| Post/Role | Beej & Upadan Distributor |
| Application Mode | Online |
| Application Start Date | आवेदन शुरू हो चुका है |
| Last Date | 05 October 2026 |
| Application Fee | ₹1,500 |
| Security Deposit | ₹10 लाख / ₹20 लाख, जिले की श्रेणी के अनुसार |
| Warehouse Requirement | 2,000 क्विंटल क्षमता |
| GST Registration | आवश्यक |
| Business Experience | आवश्यक |
| Income Tax Return | पिछले 3 वर्ष |
| Required License | बीज, उर्वरक एवं कीटनाशी लाइसेंस |
| Turnover – 15 या अधिक प्रखंड | ₹1.5 करोड़ |
| Turnover – 15 से कम प्रखंड | ₹75 लाख |
| Official Website |
Bihar Beej Distributor Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ
| विवरण | जानकारी |
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | आवेदन शुरू हो चुके हैं |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 5 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.brbn.bihar.gov.in |
Bihar Beej Distributor Recruitment 2026 में कौन आवेदन कर सकता है?
BRBN ने आवेदकों के लिए विशिष्ट पात्रता शर्तें निर्धारित की हैं। ये सामान्य सरकारी नौकरी की शर्तें नहीं, बल्कि व्यवसाय और अधोसंरचना से जुड़ी आवश्यकताएँ हैं, क्योंकि चयनित इकाई को जिला स्तरीय डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में कार्य करना होगा।
पात्रता मानदंड
- संबंधित व्यवसाय का पूर्व अनुभव
- तीन वर्ष का आयकर रिटर्न
- वैध GST पंजीकरण
- बीज, उर्वरक एवं कीटनाशी लाइसेंस
- 2,000 क्विंटल क्षमता का गोदाम
- परिवहन की व्यवस्था
- चरित्र प्रमाण-पत्र
- DAESI (डिप्लोमा इन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन सर्विसेज फॉर इनपुट डीलर्स) प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
टर्नओवर और प्रतिभूति राशि की शर्तें
वित्तीय शर्तें जिले के आकार के अनुसार अलग-अलग हैं, जिसे प्रखंडों की संख्या से मापा जाता है।
वार्षिक टर्नओवर की आवश्यकता
| जिले की श्रेणी | न्यूनतम वार्षिक बिक्री रिकॉर्ड |
| बड़े जिले (15 या अधिक प्रखंड) | ₹1.5 करोड़ |
| छोटे जिले (15 से कम प्रखंड) | ₹75 लाख |
आवेदक को तीन वर्ष का लगातार वार्षिक विक्रय प्रतिवेदन और उसी अवधि के ऑडिटेड बैलेंस शीट की प्रति जमा करनी होगी।
ब्याज-मुक्त प्रतिभूति (जमानत) राशि
| जिले की श्रेणी | प्रतिभूति राशि |
| बड़े जिले (15 से अधिक प्रखंड) | ₹20 लाख |
| छोटे जिले (15 से कम प्रखंड) | ₹10 लाख |
आवश्यक दस्तावेज : Bihar Beej Distributor Recruitment 2026
आवेदकों को कई दस्तावेज तैयार करके अपलोड करने होंगे। प्रमुख दस्तावेज इस प्रकार हैं:
- विहित प्रपत्र में आवेदन पत्र
- ₹1,500 का आवेदन शुल्क
- तीन वर्ष की ऑडिटेड बैलेंस शीट की छाया प्रति
- तीन वर्ष के आयकर रिटर्न की छाया प्रति
- GST पंजीकरण प्रमाण पत्र की छाया प्रति
- पैन कार्ड की छाया प्रति
- आधार कार्ड की छाया प्रति
- जिला कृषि पदाधिकारी या अन्य सक्षम स्तर से निर्गत बीज, उर्वरक एवं कीटनाशी अनुज्ञप्ति की छाया प्रति
- 2,000 क्विंटल क्षमता के गोदाम का पूर्ण विवरण — स्वयं की स्थिति में कागजात की छाया प्रति अथवा भाड़े की स्थिति में अनुबंध कागजात की छाया प्रति
- परिवहन संबंधी स्वामित्व प्रमाण-पत्र या अनुबंध कागजात की छाया प्रति
- पुलिस अधीक्षक स्तर से निर्गत चरित्र प्रमाण-पत्र
- DAESI प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
₹1,000 के नॉन-जुडिशियल स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र
आवेदक को ₹1,000 के नॉन-जुडिशियल स्टाम्प पेपर पर निम्न बिंदुओं का शपथ पत्र देना होगा:
- निगम के निर्धारित नियम एवं शर्तों का पालन करूँगा, और अवहेलना करने पर डीलरशिप को निलंबित या रद्द किया जा सकता है।
- निदेशानुसार निगम के गुणवत्तायुक्त बीज को खुले बाजार में बेचने हेतु बाध्य रहूँगा और समय से राशि जमा कर खुले बाजार में बेचने की मांग करूँगा।
- बीज अनुज्ञप्ति तीन वर्ष के अंदर निलंबित या रद्द नहीं हुई है।
- प्रतिष्ठान पर तीस वर्ष के अंदर आवश्यक वस्तु अधिनियम (E.C. Act) के अंतर्गत कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
- मेरे द्वारा दी गई सभी जानकारी सत्य एवं सही है।

Bihar Beej Distributor Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इन चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक BRBN वेबसाइट — www.brbn.bihar.gov.in — पर जाएँ।

- “लाइसेंस आवेदन” विकल्प पर क्लिक करें।

- एक नया पेज खुलेगा। इसमें “Distributor” सेक्शन देखें।
- यहाँ आपको जिला-वार भर्ती से जुड़ी जानकारी मिलेगी।
- “I accept all the terms and conditions” पर टिक करें और “I accept” पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन पूरा करके ऑनलाइन आवेदन करें।
नोट: आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सभी जानकारी ध्यान से पढ़ें, ताकि आवेदन करते समय किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
| Join Our WhatsApp Channel | Follow Now |
| Join Our Telegram Channel | Follow Now |
| Join Our Facebook Page | Follow Now |
Important Link Bihar Beej Distributor Recruitment 2026
| For Online Apply | Click Here |
| Download Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
FAQs for Bihar Beej Distributor Recruitment 2026
Q1. बिहार बीज डिस्ट्रीब्यूटर भर्ती 2026 क्या है?
यह बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड (BRBN) द्वारा जिला स्तर पर बीज वितरण के लिए डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त करने का अवसर है।
Q2. बिहार बीज डिस्ट्रीब्यूटर भर्ती 2026 में कौन आवेदन कर सकता है?
आवेदक को निर्धारित व्यवसायिक अनुभव, बिक्री/टर्नओवर रिकॉर्ड, GST, संबंधित कृषि-इनपुट लाइसेंस, गोदाम और अन्य निर्धारित शर्तें पूरी करनी होंगी।
Q3. बिहार बीज डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए कितना टर्नओवर चाहिए?
आधिकारिक शर्तों के अनुसार 15 या अधिक प्रखंड वाले जिले में ₹1.5 करोड़ तथा 15 से कम प्रखंड वाले जिले में ₹75 लाख के वार्षिक बिक्री रिकॉर्ड की आवश्यकता है।
Q4. बिहार बीज डिस्ट्रीब्यूटर के लिए गोदाम कितना होना चाहिए?
डिस्ट्रीब्यूटर के पास 2,000 क्विंटल क्षमता का गोदाम होना चाहिए। अपना या निर्धारित शर्तों के अनुसार किराये का गोदाम स्वीकार्य हो सकता है।
Q5. बिहार बीज डिस्ट्रीब्यूटर के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट कितना है?
निर्धारित शर्तों के अनुसार बड़े जिले में ₹20 लाख और छोटे जिले में ₹10 लाख की ब्याज-मुक्त प्रतिभूति राशि है।


1 thought on “Bihar Beej Distributor Recruitment 2026: जिला स्तर पर बीज वितरण का मौका, 5 अक्टूबर से पहले करें आवेदन”