Bihar MTS New Vacancy 2025

Published on: April 19, 2025 5:01 AM
Bihar MTS New Vacancy 2025
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Bihar MTS New Vacancy 2025 : नमस्कार दोस्तों, अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद खास अवसर सामने आया है। TATA Memorial Centre द्वारा Homi Bhabha Cancer Hospital and Research Centre, Muzaffarpur (Bihar) में विभिन्न पदों के लिए नई भर्तियाँ निकाली गई हैं, जिनके लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। यह नियुक्तियां प्रोजेक्ट आधारित और अनुबंध पर होंगी और उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि कैसे आप बिना परीक्षा इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर नौकरी पा सकते हैं। यह अवसर खासतौर से उन उम्मीदवारों के लिए है जो कम शैक्षणिक योग्यता होने के बावजूद भी सरकारी सेवा में करियर बनाना चाहते हैं।

Bihar MTS New Vacancy 2025 : Overall 

Article Name Bihar MTS New Vacancy 2025
Article Type Latest Job 
Job criteria Contract Basis
Mode Online 
Through Walk in interview 
Full details Read this article completely 

भर्ती का मुख्य उद्देश्य और संस्था की जानकारी : Bihar MTS New Vacancy 2025

इस भर्ती का आयोजन TATA Memorial Centre के अंतर्गत Homi Bhabha Cancer Hospital and Research Centre, Muzaffarpur द्वारा किया जा रहा है। यह केंद्र कैंसर स्क्रीनिंग जैसे प्रोजेक्ट्स पर कार्य करता है और इसके तहत बिहार के 38 जिलों में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

भर्ती किस प्रकार की है? : Bihar MTS New Vacancy 2025

  • यह भर्ती Project Based और Contract Based (Third Party Outsourcing) होगी।
  • उम्मीदवारों का चयन Walk-In Interview के माध्यम से किया जाएगा।
  • इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी, केवल इंटरव्यू देना होगा।

Bihar MTS New Vacancy 2025 इन पदों पर हो रही है भर्ती – पद, योग्यता, सैलरी और इंटरव्यू की तारीख

  1. District Technical Officer

योग्यताBDS / BAMS / M.Sc. Nursing / MDS / MPH
अनुभव1 वर्ष का अनुभव कैंसर स्क्रीनिंग में प्राथमिकता
उम्र सीमाअधिकतम 45 वर्ष
वेतन₹30,000 से ₹45,000 प्रतिमाह
रिक्तियाँ4
इंटरव्यू की तारीख21 अप्रैल 2025
  1. Cluster Coordinator

योग्यताBDS / MDS / MBBS / MPH
अनुभव1 वर्ष का अनुभव जरूरी
उम्र सीमाअधिकतम 45 वर्ष
वेतन₹45,000 से ₹70,000 प्रतिमाह
रिक्तियाँ2
इंटरव्यू की तारीख23 अप्रैल 2025
  1. Nurse

योग्यताGNM / B.Sc. Nursing, INC या MNC में पंजीकृत
उम्र सीमाअधिकतम 30 वर्ष
वेतन₹18,000 से ₹22,000 प्रतिमाह
रिक्तियाँ7
इंटरव्यू की तारीख25 अप्रैल 2025
  1. Patient Assistant

योग्यताBDS / BAMS / BMLT / Graduate / MSW / PG in Social Work
अनुभव1 वर्ष का अनुभव आवश्यक
उम्र सीमाअधिकतम 40 वर्ष
वेतन₹15,000 से ₹20,000 प्रतिमाह
रिक्तियाँ2
इंटरव्यू की तारीख28 अप्रैल 2025
  1. Multi Tasking Staff (MTS)

योग्यता10वीं पास
अनुभवसफाई, झाड़ू-पोंछा, कचरा निपटान आदि का अनुभव जरूरी
उम्र सीमाअधिकतम 30 वर्ष
वेतन₹10,000 से ₹12,000 प्रतिमाह
रिक्तियाँ1
इंटरव्यू की तारीख28 अप्रैल 2025
  1. Field Worker

योग्यताANM / DMLT / साइंस से ग्रेजुएट
अनुभव1 वर्ष का अनुभव वरीयता
उम्र सीमाअधिकतम 30 वर्ष
वेतन₹10,000 से ₹12,000 प्रतिमाह
रिक्तियाँ3
इंटरव्यू की तारीख28 अप्रैल 2025

Walk-In Interview का समय: सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक
स्थान: Homi Bhabha Cancer Hospital and Research Centre, Muzaffarpur, Bihar

Walk-In Interview के लिए आवश्यक दस्तावेज

इंटरव्यू में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने होंगे:

  • अपना Latest Resume (बायोडाटा)
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति और सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी
  • अनुभव प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • पैन कार्ड की कॉपी
  • आधार कार्ड की कॉपी

Bihar MTS New Vacancy 2025 में आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए कोई ऑनलाइन फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है। प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन और सीधे इंटरव्यू आधारित है। आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

Step 1: अपना बायोडाटा (Resume) तैयार करें जिसमें आपकी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और व्यक्तिगत जानकारी हो।  Bihar MTS New Vacancy 2025

Step 2: सभी जरूरी दस्तावेजों की एक-एक सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी तैयार करें।

Step 3: इंटरव्यू की निर्धारित तारीख पर सुबह 9:00 से पहले Homi Bhabha Cancer Hospital and Research Centre, Muzaffarpur पहुंचें।

Step 4: अपने दस्तावेज़ और रिज्यूमे लेकर इंटरव्यू में भाग लें और अपना प्रदर्शन दें।

इस भर्ती की प्रमुख बातें – Bihar MTS New Vacancy 2025

  • कोई ऑनलाइन आवेदन नहीं
  • कोई परीक्षा नहीं होगी
  • सीधा इंटरव्यू के जरिए चयन
  • बिहार के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
  • कम योग्यता में भी नौकरी पाने का शानदार मौका

क्यों है यह भर्ती खास? : Bihar MTS New Vacancy 2025

  • जिन उम्मीदवारों को कंपटीशन एग्जाम से डर लगता है या जिनकी तैयारी अधूरी है, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है।
  • सभी इंटरव्यू एक ही स्थान पर आयोजित हो रहे हैं जिससे आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल हो गई है।
  • सरकारी संस्थान में प्रोजेक्ट बेस्ड काम करने का मौका मिलने से भविष्य में स्थायी नौकरी पाने के अवसर भी बन सकते हैं।
Bihar MTS New Vacancy 2025 : Important Links
Official Website
Notification Project based
FacebookTwitter
Bihar MTS New Vacancy 2025

Leave a Comment