Short Information: Bihar Shatabdi Asangathit Kamgar Yojana 2026 बिहार सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों और शिल्पकारों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से “बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा (संशोधन) योजना, 2024” के तहत लाभ के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। इस योजना का सीधा लाभ राज्य के उन श्रमिकों और शिल्पकारों को मिलेगा जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं।
योजना के तहत श्रमिकों को दुर्घटना में मृत्यु होने पर ₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, स्वाभाविक मृत्यु, विकलांगता, चिकित्सा सहायता और बच्चों की पढ़ाई के लिए भी अलग-अलग राशि दी जाएगी।
अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको अपने संबंधित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), श्रम अधीक्षक कार्यालय या जिला पदाधिकारी कार्यालय से संपर्क करना होगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, फिलहाल इस योजना के लिए कोई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया उपलब्ध नहीं है, इसलिए आवेदकों को संबंधित कार्यालय जाकर ही आवेदन करना होगा।
श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार सरकारBihar Shatabdi Asangathit Kamgar Yojana 2026 |
Bihar Shatabdi Asangathit Kamgar Yojana 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा (संशोधन) योजना, 2024 |
| विभाग | श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार सरकार |
| लाभार्थी | बिहार के असंगठित क्षेत्र के कामगार एवं शिल्पकार |
| आयु सीमा | 18 से 65 वर्ष |
| दुर्घटना में मृत्यु | ₹2,00,000 |
| आवेदन प्रक्रिया | संबंधित विभागीय/प्रशासनिक कार्यालय से संपर्क |
| मुख्य दस्तावेज | आधार/पहचान पत्र, उम्र प्रमाण, निवास प्रमाण, बैंक खाता आदि |
| आधिकारिक वेबसाइट |
Bihar Shatabdi Asangathit Kamgar Yojana 2026 क्या है?
यह बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों और शिल्पकारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के तहत श्रमिकों को जीवन की विभिन्न विषम परिस्थितियों—जैसे दुर्घटना, मृत्यु, बीमारी या विकलांगता—में आर्थिक मदद दी जाती है।
योजना के तहत मिलने वाले लाभ : Bihar Shatabdi Asangathit Kamgar Yojana 2026
इस योजना के तहत अलग-अलग स्थितियों के लिए अलग-अलग राशि निर्धारित की गई है। आवेदन करने की समय सीमा भी अलग-अलग है। विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है:
| लाभ का प्रकार | राशि | आवेदन की समय सीमा |
| दुर्घटना मृत्यु लाभ | ₹2,00,000 | दुर्घटना की तिथि से 2 वर्ष के अंदर |
| स्वाभाविक मृत्यु लाभ | ₹50,000 | मृत्यु की तिथि से 2 वर्ष के अंदर |
| स्थायी आंशिक नि:शक्तता लाभ | ₹50,000 | दुर्घटना की तिथि से 5 वर्ष के अंदर |
| पूर्ण स्थायी नि:शक्तता लाभ | ₹1,00,000 | दुर्घटना की तिथि से 5 वर्ष के अंदर |
| दुर्घटना में चोट लगने पर | ₹10,000 | दुर्घटना की तिथि से 1 वर्ष के अंदर |
| छात्रवृत्ति (कक्षा 11वीं एवं 12वीं) | ₹2,500 प्रतिवर्ष | संबंधित कक्षा में पढ़ाई के दौरान |
| छात्रवृत्ति (सरकारी ITI) | ₹5,000 प्रतिवर्ष | कोर्स अवधि के दौरान |
| छात्रवृत्ति (सरकारी पॉलिटेक्निक) | ₹10,000 प्रतिवर्ष | कोर्स अवधि के दौरान |
| असाध्य रोग के इलाज के लिए | ₹15,000 से ₹60,000 | इलाज के अनुसार |
असाध्य रोगों में शामिल हैं: कैंसर, हृदय रोग, रीनल (किडनी) बीमारी, ब्रेन ट्यूमर और एड्स। इन बीमारियों के इलाज के लिए चिकित्सा सहायता राशि प्रदान की जाती है।
योजना का लाभ किन्हें मिलेगा : Bihar Shatabdi Asangathit Kamgar Yojana 2026 ?
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:
- नागरिकता: आवेदक बिहार राज्य का नागरिक होना चाहिए।
- व्यवसाय: आवेदक असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला कामगार या शिल्पकार होना चाहिए।
- आयु सीमा: आवेदक की उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इसके अलावा, श्रमिक की मृत्यु हो जाने पर उनके आश्रित भी योजना के नियमों के अनुसार लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज: Bihar Shatabdi Asangathit Kamgar Yojana 2026
लाभ के प्रकार के अनुसार आवश्यक दस्तावेज अलग-अलग हो सकते हैं। सामान्यतः निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
- आधार कार्ड / पहचान पत्र
- उम्र का प्रमाण
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता / पासबुक
- कामगार या शिल्पकार के कार्य/पेशे का प्रमाण पत्र
- मृत्यु प्रमाण पत्र (मृत्यु लाभ के मामले में)
- अंचलाधिकारी द्वारा जारी पारिवारिक सूची
- आश्रित का आधार कार्ड और बैंक खाता
- शपथ पत्र
- दुर्घटना में मृत्यु होने पर: FIR/UD केस/सनहा की कॉपी
- दुर्घटना मृत्यु के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आवश्यक हो सकती है।

आवेदन प्रक्रिया: कहां और कैसे करें | Bihar Shatabdi Asangathit Kamgar Yojana 2026 ?
आधिकारिक नोटिस में इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की किसी प्रक्रिया का जिक्र नहीं किया गया है। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित कार्यालयों में से किसी एक से संपर्क करना होगा:

- संबंधित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कार्यालय
- प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) कार्यालय
- श्रम अधीक्षक कार्यालय
- जिला पदाधिकारी कार्यालय
आवेदक इन कार्यालयों में जाकर आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण बातें
- प्रत्येक लाभ के लिए आवेदन की एक निश्चित समय सीमा है, इसलिए समय पर आवेदन करना जरूरी है।
- दुर्घटना मृत्यु और स्वाभाविक मृत्यु के मामले में 2 वर्ष के भीतर आवेदन करना होगा।
- विकलांगता के मामलों में 5 वर्ष के भीतर आवेदन किया जा सकता है।
- दुर्घटना में चोट लगने पर 1 वर्ष के भीतर आवेदन करना अनिवार्य है।
- छात्रवृत्ति के लिए संबंधित शैक्षणिक सत्र के दौरान ही आवेदन किया जा सकता है।
| Join Our WhatsApp Channel | Follow Now |
| Join Our Telegram Channel | Follow Now |
| Join Our Facebook Page | Follow Now |
Important Link Bihar Shatabdi Asangathit Kamgar Yojana 2026
| Home Page | Click Here |
| Check Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
FAQs for Bihar Shatabdi Asangathit Kamgar Yojana 2026
Q1. योजना क्या है Bihar Shatabdi Asangathit Kamgar Yojana 2026 ?
बिहार सरकार की असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा (संशोधन) योजना, 2024 के तहत असंगठित कामगारों/शिल्पकारों को सामाजिक सुरक्षा लाभ।
Q2. कितने रुपये मिलते हैं Bihar Shatabdi Asangathit Kamgar Yojana 2026?
दुर्घटना मृत्यु पर ₹2 लाख, स्वाभाविक मृत्यु पर ₹50,000। विकलांगता, चोट, इलाज और छात्रवृत्ति के लिए अलग-अलग राशि।
Q3. कौन पात्र है Bihar Shatabdi Asangathit Kamgar Yojana 2026?
बिहार का निवासी, 18 से 65 वर्ष, असंगठित क्षेत्र का कामगार या शिल्पकार। नियमानुसार आश्रित भी लाभ पा सकते हैं।
Q4. आवेदन कैसे करें ?
ऑनलाइन प्रक्रिया का जिक्र नहीं है। संबंधित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, BDO, श्रम अधीक्षक या जिला पदाधिकारी कार्यालय से संपर्क करें।
Q5. आवेदन की समय सीमा क्या है?
दुर्घटना/स्वाभाविक मृत्यु: 2 वर्ष। विकलांगता: 5 वर्ष। चोट: 1 वर्ष। छात्रवृत्ति: संबंधित शैक्षणिक सत्र में।
Q6. जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं?
आधार, उम्र प्रमाण, निवास प्रमाण, बैंक पासबुक, कार्य/पेशा प्रमाण, मृत्यु प्रमाण, आश्रित के दस्तावेज, शपथ पत्र। दुर्घटना मृत्यु में FIR/सनहा/पोस्टमार्टम रिपोर्ट।
Q7. छात्रवृत्ति कितनी मिलती है?
कक्षा 11-12: ₹2,500/वर्ष, सरकारी ITI: ₹5,000/वर्ष, सरकारी पॉलिटेक्निक: ₹10,000/वर्ष।
Q8. असाध्य रोग पर सहायता?
कैंसर, हृदय रोग, किडनी रोग, ब्रेन ट्यूमर, एड्स आदि पर ₹15,000 से ₹60,000 तक।


2 thoughts on “Bihar Shatabdi Asangathit Kamgar Yojana 2026: श्रमिकों को ₹2 लाख तक सहायता, जानें पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया”